2 आई.ए.एस. और 5 पी.सी.एस. अधिकारी तबदील

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 08:36 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब सरकार ने 2 आई.ए.एस. और 5 पी.सी.एस. अधिकारियों का तबादला किया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी तबादला आदेश अनुसार आई.ए.एस. अधिकारियों में आलोक शेखर को बदलकर प्रमुख सचिव जनरल प्रशासन और तालमेल व पर्सोनल का अतिरिक्त चार्ज और गगनदीप सिंह बराड़ को विशेष सचिव कृषि व बागवानी और डायरैक्टोरेट ग्राऊंड वाटर मैनेजमैंट के मिशन डायरैक्टर का अतिरिक्त चार्ज दिया है। 

पी.सी.एस. अधिकारियों में अमनदीप बंसल को सचिव पंजाब सुबॉर्डिनेट सर्विस सिलैक्शन बोर्ड और ए.एम.डी. पनसप का अतिरिक्त चार्ज, एनमजोत कौर को सहायक कमिश्नर (जनरल) अमृतसर और एस्टेट अधिकारी अमृतसर विकास अथॉरिटी का अतिरिक्त चार्ज, सर्बजीत कौर को एस.डी.एम. मानसा, हरबंस सिंह को एस.डी.एम. मोरिंडा और इन्द्रपाल को सहायक कमिश्नर शिकायत निवारण रोपड़ लगाया गया है। 

swetha