पंजाब में हुए इन 11 सीनियर मेडिकल अफसरों के तबादले व नियुक्तियां

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 09:45 AM (IST)

होशियारपुर/जालंधर(जैन,रत्ता): पंजाब सरकार द्वारा एक आदेश जारी कर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तैनात 11 सीनियर मेडिकल अफसरों के तबादले व नियुक्तियां की गई हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव हुसन लाल द्वारा जारी सूची के अनुसार सीनियर मेडिकल अफसर डा. गुरप्रीत सिंह को डी.आई.ओ. लुधियाना, डा. अनु शर्मा को सहायक सिविल सर्जन कपूरथला, डा. मोहनप्रीत सिंह को जिला टीकाकरण अफसर कपूरथला, डा. हरमिन्द्र सिंह को डी.एच.ओ. रोपड़, डा. तजिन्द्र कौर मान को सहायक डायरैक्टर मुख्य कार्यालय चंडीगढ़, डा. कुशलदीप गिल को एस.एम.ओ. सी.एच.सी. कालोमाजरा पटियाला, डा. किरनजीत कौर को डी.एफ.पी.ओ. मुक्तसर साहिब, डा. अरूण वर्मा को डी.एच.ओ. जालंधर, डा. सुनील अहीर को डी.एफ.पी.ओ. होशियारपुर, डा. सुरिन्द्रपाल कौर को एस.एम.ओ. पी.एच.सी. घड़ूआं मोहाली और डा. अनीता को एस.एम.ओ. सब डिवीजन अस्पताल खडूर साहिब लगाया गया है।

Content Writer

Sunita sarangal