ट्रांसर्पोटेशन टैंडर घोटाला : पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम चर्चा में आने के बाद कई नजदीकी कांग्रेसी हुए अंडर ग्राऊंड

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 11:23 AM (IST)

लुधियाना (राज): अनाज मंडी में ट्रांसर्पोटेशन टैंडर घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री का नाम चर्चा में आने के बाद नजदीकी रहे कांग्रेसियों में खलबली मच गई है। यहां तक के कई नेता तो अंडर ग्राऊंड भी हो गए है ताकि विजिलेंस उन तक न पहुंच सके। इसके अलावा कई नजदीकी भी गिरफ्तार किए गए कांन्ट्रेक्टर तेलू राम से विजिलेंस के सामने कई राज उगले हैं, जिसके बाद नवांशहर और इसके आस-पास के कई बड़े कांग्रेसी नेता रडार पर हैं। तेलू राम का 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है। शनिवार को उसे दोबारा पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ हो सके।

दरअसल, विजिलेंस विभाग ने अभी तक इस मामले में 4 लोगों को नामजद किया है। बताया जा रहा है कि तेलू राम के जरिए 25 से 30 करोड़ का लेन देन हुआ है। अब विजिलेंस इसी पर जांच कर रही है। इस लेन देन के चक्कर में विजिलेंस के राडार पर कई नेता और अधिकारी आ गए हैं। हालांकि, फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल भी की थी कि उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है।

उधर, एस.एस.पी. विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू का कहना है कि मीनू मल्होत्रा की तलाश की जा रही है। तेलू राम को शनिवार दोबारा पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। उससे पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं और जैसे-जैसे तथ्य सामने आते जाएंगे, उसी हिसाब से जांच आगे बढ़ती जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash