बड़ी खबरः Transporter की पत्नी का बेरहमी से कत्ल, शमशानघाट से पड़ी लाश की हालत देख दहल गए लोग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 12:57 PM (IST)

खन्ना (बिपन): खन्ना के नजदीकी  गांव कोट सेखों के शमशानघाट में से एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का कत्ल तेजधार हथियार से किया गया है। यह हथियार भी लाश के पास ही पड़ा था और एक थैले में महिला के कपड़े पड़े हुए थे। कातिल ने महिला के सिर का ऊपरी हिस्सा अलग किया हुआ था और एक बाज़ू भी कटी हुई थी। मृतका की पहचान चरनजीत कौर (40) के रूप में हुई है, जो कि ट्रांसपोर्टर की पत्नी थी।

इस संबंधित जानकारी देते हुए मृतका के देवर गुरदीप सिंह ने बताया कि उसकी भाभी 13 तारीख़ से लापता थी और उन्हें गांव के ही एक व्यक्ति सुखविन्दर सिंह पर शक है, जो कि चरनजीत कौर को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसकी भाभी की गांव के शमशानघाट से आज लाश मिली है। कत्ल का कारण अवैध संबंध बताया जा रहे हैं।

मृतक महिला के पति जसपाल सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले सुखविन्दर सिंह ने उनका भरोसा जीत कर घर आना शुरू किया। 13 मार्च की शाम को उसकी पत्नी घर से चली गई, जिसकी लाश आज मिली है। सुखविन्दर सिंह उन्हें कहता था कि 2-4 दिनों तक उन्हें ख़बर मिल जाएगी। इस कारण उन्हें शक है कि सुखविन्दर ने ही कत्ल किया। सुखविन्दर गांव में खुद को बाबा बताता है।वहीं एस.पी. तेजिन्दर सिंह संधू, डी.एस. पी. मनमोहन सरना, डी.एस. पी. हरदीप सिंह चीमा, सी. आई. ए. स्टाफ इंचार्ज विनोद कुमार और एस.एच. ओ. हेमंत कुमार ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी थी।
 

Content Writer

Vatika