होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू हो कर पेड़ में टकराई बस

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 07:22 PM (IST)

टांडा (वरिन्दर पंडित): टांडा होशियारपुर रोड पर गांव रामपुर नजदीक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे लगभग 30 सवारियां ज़ख़्मी हो गई। हादसा उस समय हुआ जब होशियारपुर से टांडा की तरफ आ रही निजी कंपनी की बस किसी दोपहिया वाहन को बचाते हुए पेड़ में जा टकराई। टक्कर के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई। बस में बुरी तरह फंसी सवारियों को पुलिस और राहगीरों ने मिलकर बाहर निकाला। 

जख्मियों को टांडा और होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टांडा लाए गए ज़ख्मियों में सतनाम सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी शाला, मनजिन्दरजीत कौर पत्नी रतिन्दर सिंह निवासी मुनक कला, सिम्मी पत्नी नीरज कुमार कूमपुर, सन्दीप सनी पुत्र जीत सिंह निवासी मुनक खुर्द, रेखा पत्नी राजीव कुमार निवासी सरायी, मोहन सिंह पुत्र चानण सिंह निवासी चोटाला और जसवंत कौर पत्नी तेली राम निवासी बुढ्ढीपिंड शामिल थे। बाकी घायलों को होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 30 सवारियां थी। ज़ख्मियों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

Content Writer

Tania pathak