सुनहरे भविष्य के लिए विदेश गए युवक की हुई दर्दनाक मौत, दो महीने बाद था छोटी बहन का विवाह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 03:11 PM (IST)

पठानकोट (धर्मेंद्र ठाकुर): रोजी-रोटी और अच्छे भविष्य के सपने लेकर साउदी अरब गए पठानकोट के युवक की बीते दिनों ट्राला पलटने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक पठानकोट का सुखदेव सिंह चार साल पहले ही साउदी अरब गया था और वहां ट्राला चलाने का काम करता था परन्तु तीन दिन पहले उसके साथ हादसा हो गया गया और उसकी मौत हो गई। सुखदेव सिंह दो बहनों का अकेला भाई था और केवल दो महीने बाद उसकी छोटी बहन का विवाह होने वाला था परन्तु बहन की डोली से पहले ही सुखदेव इस जहान से दूर चला गया।

इस संबंधी बात करते हुए मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि चार साल पहले सुखदेव सिंह साउदी अरब गया था और दो महीने बाद उसकी बहन का विवाह था, जिसके चलते उसने वापिस लौटना था परन्तु इससे पहले ही यह अनहोनी हो गई। मृतक सुखदेव सिंह के परिवार ने सरकार आगे गुहार लगाई है कि सुखदेव सिंह की मृतक देह को घर वापस लाया जा सके जिससे वह अपने पुत्र का आखिरी बार मुंह देख सकें।

Edited By

Tania pathak