दर्दनाक : जिंदा जलने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2023 - 07:28 PM (IST)

बठिंडा : अमरपुरा बस्ती गली नंबर 6/1 में एक व्यक्ति की कमरे में जिंदा जल जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी गत देर रात्रि मिली। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। जबकि डी.एस.पी. सिटी-1 तथा चौकी वर्धमान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कमरे में एक व्यक्ति का जला हुआ शरीर पड़ा था। इसके साथ की कमरे में पड़ा सारा सामान बुरी तरह जल कर राख हो गया था। वर्धमान चौकी पुलिस व डी.एस.पी. की ओर से घटना की जांच की गई। सूत्रों के अनुसार मृतक मुल्तानिया रोड पर नान बेचता था और नशे का आदी था। मृतक का शव आधी रात को ही पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त करनैल सिंह (45) पुत्र वीरू सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती गली नंबर 6/1 के तौर पर हुई है। 
 

Content Writer

Subhash Kapoor