डी.आर.आई. विभाग का Action, करोड़ों रुपए के गांजे सहित ट्रक चालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 10:44 PM (IST)

लुधियाना (सेठी) : डायरेक्टरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डी.आर.आई.) विभाग ने एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति ओडिशा से पंजाब में गांजा की तस्करी कर रहे हैं, जिसके मद्देनजर डी.आर.आई. विभाग अधिकारियों ने 23 मार्च को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर दप्पर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक को रोका। रोके जाने पर ट्रक के चालक ने अधिकारियों को बताया कि उसने ओडिशा के जाजपुर में ट्रक में स्पंज आयरन लोड किया था, जिसे मंडी गोबिंदगढ़ में पहुंचाया जाना था। हालांकि ट्रक की तलाशी लेने पर 16 बैग गांजा बरामद हुआ, जिसे स्पंज आयरन लोड के नीचे छुपा कर रखा गया था। बरामद गांजे का कुल वजन 524.02 किलोग्राम आंका गया है। चालक ने ओडिशा के जाजपुर से गांजे की तस्करी को स्वीकार किया और खुलासा किया कि ओडिशा के जाजपुर में गांजे को उसके एक सहयोगी ने ट्रक में लोड किया था। बरामद 524.02 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 1.04 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विभाग ने फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को 24 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News