दीनानगर के पास गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा! श्रीनगर ले जाने का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 04:40 PM (IST)

होशियारपुर (अमरीक): आज 15 अगस्त को जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है वहीं दीनानगर के पास  होशियारपुर की एक एनजीओ ने 15 गौवंश को कथित तौर पर तस्करों के चंगुल से आजाद करवाया है। बता दें कि कई वर्षों से बेसहारा और बेजुबान जानवरों के लिए काम कर रही Voiceless Second Inning Home को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गौवंश को छिपाकर श्रीनगर ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें कथित तौर पर कटने के लिए स्लॉटर हाउस ले जाया जाना था।

एनजीओ के संस्थापक के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद उन्होंने पूरी रात नाकाबंदी कर ट्रक की तलाश की। शक होने पर ट्रक का पीछा किया गया और काफी मशक्कत के बाद उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर छिपाकर रखे गए 15 गौवंश बरामद हुए।

बताया जा रहा है कि ट्रक को खास तरीके से तैयार किया गया था, ताकि बाहर से देखने पर किसी को अंदर गौवंश छिपाए जाने का पता न चले। गौवंश को पाइप और टंकियों के बीच ढककर रखा गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और उसमें सवार दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash