शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, CM मान के बोर्ड पर पोती कालिख

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2022 - 12:51 PM (IST)

जालंधर: जालंधर में सी.एम. भगवंत मान के दौरे से पहले अहम खबर सामने आई है। शरारती तत्वों द्वारा शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार  बी.एम.सी. चौक में लगे सी.एम. भगवंत मान के  बोर्ड पर  कालिख लगा दी है जिसके चलते वहां भारी मात्रा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा 29 अगस्त को 'खेडां वतन पंजाब दीयां' की शुरूआत होने जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां कर ली हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इसका शुभारंभ किया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila