राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश, नेशनल हाईवे पर इस हालत में मिली गाय

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 12:32 PM (IST)

समाना (अशोक): नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक खनौरी से गुलाहड़ रोड पर 11 मरी हुई गाएं मिलीं। जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने जहर देकर 15 गायों को मारने का प्रयास किया गया है। जीव-जंतु कल्याण कमेटी और हैल्प सैल्फ ग्रुप ने मौके पर पहुंचकर 4 गायों को फर्स्ट एड देकर बचा लिया, बाकी 11 मृत गायों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है ताकि उनकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। उसके बाद मृत गायों को दफनाया गया।

मौके पर पहुंचे शिवसेना नेताओं और गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य का माहौल खराब करवाने के लिए शरारती तत्वों ने इन गायों को मारा है।  इसलिए प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करे। डी.एस.पी. पातड़ां गुरदीप सिंह ने कहा कि गायों को मारने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि गायों की मौत का कारण क्या है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila