बिक्रम मजीठिया व CM मान में Tweet War, शायराना अंदाज में ही कही ये बात

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 05:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया पर ट्वीट कर शायराना अंदाज में निशाना साधा गया था। इसके बाद अब बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी सी.एम. मान के अंदाज में ही ट्वीट कर पलटवार किया है। 

बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर कहा कि ''जब… शराब से तृप्त होकर तख्तों पर जाने वाले। शहीदो की यादगारों पर सियासत को चमकाने वाले। दरबार साहिब हमले के लिए जिम्मेदार परिवार को गले लगाने वाले। गुरु घरों पर धारा 144 लगाने वाले। टल्ली होकर जहाज से निकाले जाने वाले। मां की झूठी कसम खाने वाले। अपने अपने बच्चों को न अपनाने वाले। सिख नौजवानों पर एन.एस.ए. लगाने वाले। सुरक्षा वापस लेकर सिद्धू मूसेवाले को मरवाने वाले। लॉरेंस बिश्नोई की इंटरवयू करवाने वाले। गोल्डी बराड़ और BMW का झूठ फैलाने वाले। शहीद भगत सिंह की जगह अपनी तस्वीरें लगाने वाले। SYL के जरिए हरियाणा को पानी की गारंटियां दिलवाने वाले। पंजाब को दिल्ली के रिमोट पर चलाने वाले। पंजाब के सर 45000 करोड़ का कर्ज चढ़ाने वाले। जेलों में बैठों को चेयरमैन लगाने वाले। कटारूचक्क की सोच को चमकाने वाले। बच्चों की झूठी कसमें खाने वाले। शराब से तृप्त होकर ट्वीट कर रविवार मनाने वाले।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash