कनाडा का मल्टीपर्पज वीजा लगवाने के नाम पर 20 लाख रूपए ठगे

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 05:31 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): एक व्यक्ति का कनाडा का मल्टीपर्पज वीजा लगवाने के नाम पर उससे 20 लाख रूपए ठगने वाले चार आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने जांच के बाद पर्चा दर्ज किया है।
 

एएसआई बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि हरविन्द्र सिंह निवासी सोढी नगर ने शिकायत दे आरोप लगाए कि उसने कनाडा का मल्टीपर्पज वीजा लगवाने के लिए नीरज रजवान, सुरिन्द्र कुमार, कोमल और एच.एस. शर्मा निवासी जालंधर के साथ संपर्क किया। उक्त लोगों ने वीजा लगवाने के एवज में 20 लाख रूपए मांगे और उसके पैसे देने के बाद आरोपियों ने उसे 30 नवंबर को दिल्ली बुलाया और कहा कि दिल्ली से कनाडा के लिए उसकी फ्लाइट है। जब वह दिल्ली पहुंचा तो आरोपियों ने अपने फोन बंद कर लिए और उसके साथ 20 लाख रूपए की ठगी की। एएसआई ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनके विरूद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Vaneet