एयर चीफ मार्शल अर्जुन सिंह के जन्म दिन मौके पर कैप्टन-हरसिमरत के ट्वीट में नजर आई सियासत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 10:54 AM (IST)

जालंधर(वैब डैस्क): एयर चीफ मार्शल अर्जुन सिंह के जन्म दिन मौके पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने-अपने अंदाज में ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी जिसमें कहीं न कहीं सियासत नजर आई। इस दौरान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महान हवाई योद्धा एम.आई.ए.एफ. अर्जुन सिंह के 100वें जन्म दिन के मौके पर मेरा सलाम। उनकी बेमिसाल हिम्मत ने उनको भारत-पाक की 1965 की जंग का महान नायक बनाया। उनकी देशभक्ति राष्ट्र के लिए प्रेरणा है। हम आपको कभी नहीं भूलेंगे। 

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह तस्वीर मुझे मेरे दादा और आई.ए.एफ. सहयोगी सुरजीत सिंह मजीठिया की तरफ से बताईं आई.ए.एफ. मार्शल अर्जुन सिंह जी की काबिलियतों की याद दिलाती है। डॉग फाइट और राष्ट्र के मान की सुरक्षा करने वाले उनके किस्सों ने मेरे शुरूआती सालों को सही दिशा दी। हरसमिरत के इस ट्वीट में उनके दादा सुरजीत सिंह मजीठिया का भी जिक्र था। हरसिमरत इस ट्वीट के साथ कहीं न कहीं कैप्टन के उस ट्वीट का जवाब देती नजर आईं जिसमें कैप्टन ने ट्वीट कर मजीठिया खानदान पर उंगली उठाई थी। हरसिमरत ने आज का ट्वीट कर मजीठिया परिवार को देश की रक्षा करने वालों में शुमार करवा लिया।

 

कौन थे अर्जुन सिंह
1965 में भारत और पाकिस्तान की जंग हुई थी। उसमें पाक को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसका श्रेय भारतीय हवाई फौज के मार्शल आफ द एयर फोर्स अर्जुन सिंह डी.एफ.सी. (डिस्टिंगुइश्ड फ्लाइंग क्रास) को जाता है। अर्जुन सिंह भारतीय हवाई फौज के अकेले अफसर थे जिनको फील्ड मार्शल के बराबर फाइव स्टार रैंक मिला था। उनका जन्म 15 अप्रैल, 1919 को हुआ था।  

swetha