पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन और हथियारों सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 01:21 PM (IST)
मोगा (आजाद) : जिला पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने बताया कि नशा तस्करों तथा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय भारी सफलता मिली, जब थाना बधनीकलां के प्रभारी प्रीतम सिंह ने गश्त दौरान 2 नशा तस्करों को काबू करके उनसे 1 किलो हैरोइन के अलावा 2 देसी पिस्तौल तथा मैगजीन बरामद किए गए।
इस संबंधी अग्रिम जानकारी देते एस.पी.आई. अजय राज सिंह ने कहा कि थाना बधनीकलां के प्रभारी प्रीतम सिंह की अगुवाई में जब पुलिस पार्टी इलाके में गश्त करती हुई जा रही थी, तो संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग दौरान 2 व्यक्तियों को काबू किया गया, जिन्होंने अपना नाम डिप्टी सिंह निवासी गांव संघा तथा आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश निवासी गांव ददहेर साहिब तरनतारन बताया।
पुलिस पार्टी ने उनसे 1 किलो हैरोइन के अलावा 2 देसी पिस्तौल, जिनमें एक 30 बोर गलॉक तथा एक 32 बोर, 2 मैगजीन तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिनके खिलाफ थाना बधनीकलां में एन.डी.पी.एस. तथा असला एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले की जांच कर रहे थाना बधनीकलां के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर काबू किए गए कथित आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकार्ड तथा हैरोइन, गैर कानूनी असले की सप्लाई के साथ जुड़े और व्यक्तियों संबंधी भी बाारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयत्न किया जाएगा।

