फैक्टरी एरिया में 2 गुट भिड़े, एक घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 01:24 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): फैक्टरी एरिया में आज बाद दोपहर बेकमैन फैक्टरी के पास बांध रोड पर 2 गुटों में खुल कर ईंट पत्थर चले। लगभग 15 मिनट तक 2 गुटों में जबरदस्त झगड़ा हुआ। इस झगड़े में कबाड़ एकत्रित करने वाले एक व्यक्ति को ईंट लगी और वह घायल हो गया। उसको सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया और शाम तक उसकी छुट्टी भी कर दी गई। 

उधर जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो थाना अनाज मंडी की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और तब तक दोनों गुट फरार हो गए थे। पुलिस काफी देर तक उस इलाके में गश्त करती रही। इस संबंध में जब थाना अनाज मंडी के एस.एच.ओ. हैरी बोपाराय से पूछा गया तो उनका कहना था कि सूचना जरूर आई थी पर अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। सड़क पर कुछ ईंटें पत्थर जरूर पड़े थे पर झगड़ा किनके बीच हुआ, इस बारे जांच की जा रही है। दूसरी ओर मौके पर खड़े व्यक्तियों का कहना था कि एक ग्रुप सरहिंद रोड की ओर से आया था और दूसरा फैक्टरी एरिया की ओर से आया था। दोनों ग्रुप एक-दूसरे को गालियां निकालने लगे और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया।

Punjab Kesari