खाली प्लॉट में बेसुध हालत में पड़े मिले 2 व्यक्ति, इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 12:15 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): थाना डिवीजन नंबर 3  के अधीन पड़ते कश्मीर नगर के पास उस समय सनसनी फैल गई‌। जब स्थानीय लोगों ने एक खाली पड़े प्लॉट में दो व्यक्तियों को बेसुध हालत में पड़े देखा। काफी देर तक शरीर में कोई हलचल न होने के कारण आसपास के लोगों को किसी अनहोनी या नशे की ओवरडोज की आशंका हुई। इसके चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा ले रही है। अभी तक दोनों आदमी बेससुध हालत में सोए पड़े हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक के मुंह से झाग निकल रही है और पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंच गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News