ग्रंथगड़ में सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में दो मासूम बच्चों की मौत

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 09:57 AM (IST)

बटाला/गुरदासपुर(विनोद,कलसी): गांव ग्रंथगड़ में दो बच्चों की संदिग्ध मृत्यु व एक की हालत गम्भीर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी जब पत्रकारों ने गांव का दौरा किया तो आशंका के आधार पर पुलिस को सूचित किया गया। डी.एस.पी सुच्चा सिंह बल,पुलिस स्टेशन सेखवां के एस.एच.ओ रविन्द्र सिंह व चौंकी इंचार्ज वडाला ग्रंथिया बलदेव सिंह घटना की जांच कर रहे हैं। 

इस अवसर पर मृतक बच्चों के दादा सतनाम सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उनके बच्चे सायं खेल कर घर वापिस आए तो रात्रि दूध पीकर सो गए। रात्रि 10 बजे के करीब अर्षदीप कौर 9 वर्ष पुत्र वजीर सिंह उठकर घबराहट होने की बात करने लगा,इसी तरह दूसरे बच्चों ने भी यही बात कही। इस बाद  वह बच्चों को सिविल अस्पताल बटाला ले जाने के लिए निकले। रास्ते में धर्मवीर सिंह की मृत्यु हो गई और अन्य दोनों बच्चों को अमृतसर रैफर कर दिया गया जहां अर्शदीप कौर की भी मृत्यु हो गई जबकि राजवीर सिंह की हालत गम्भीर बनी है।   

Punjab Kesari