अमृतसर से हिजबुल कमांडर नाइकू के 2 साथी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 09:26 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब पुलिस ने हाल ही में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज अहमद नाइकू के 2 साथियों को काबू किया है। यह गिरफ्तारी अमृतसर में बुधवार को हुई है और दोनों युवक नाइकू के करीबी हिलाल अहमद वागे से जुड़े हुए थे। वागे को 25 अप्रैल को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

ताजा गिरफ्तारी विक्रम सिंह उर्फ विक्की और मनिंदर सिंह उर्फ मनी की हुई है। दोनों अमृतसर के अमरदास एवेन्यू के रहने वाले और आपस में भाई हैं। मामले की गंभीरता और सीमा पार आतंकवाद से जुड़े होने के कारण इस केस को राष्ट्रीय जांच एजैसी के सुपुर्द कर दिया गया है। पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि उक्त दोनों की गिरफ्तारी हिजबुल आतंकी हिलाल अहमद वागे से जड़ु मामले की जांच दौरान खुलासों के बाद संभव हो पाई है। विक्की और मनी को हिलाल अहमद के पास 29 लाख पहुंचाने का काम रणजीत सिंह उर्फ चीता और इकबाल सिंह उर्फ शेरा व सरवन सिंह ने सौंपा था।

उक्त दोनों के पास से 32 लाख की नकदी और 1 किलो हैरोइन बरामद की गई है जिससे राज्य में पाकिस्तान प्रायोजितनशे व हथियारों की तस्करी का एक बार फिर खुलासा हुआ है। गिरफ्तारी के वक्त उक्त दोनों से 20 लाख बरामद हुए, जबकि बाकी घर से बरामदगी हुई। डी.जी.पी. ने कहा  भारत-पाकिस्तान बॉर्डर स्थित है, जहां हर रोज 3 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। उन्होंने सबको आश्वासन दिया था कि पंजाब सरकार द्वारा रचे उक्त पड़यंत्र के खिलाफ वो सैंटर तक आवाज़ उठाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन, हरविंदर सिंह संधू, कपिल में हर , अर्जुन मलिक, रघु शर्मा, संदीप धवन आदि उपस्थित थे।

Vatika