सिविल अस्पताल में दो युवकों ने गर्भवती महिला से किया अभद्र व्यवहार(Video)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 07:02 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेंद्र): सिविल अस्पताल होशियापुर में एक गर्भवती महिला के साथ दो लड़कों ने अभद्र व्यवहार किया। यह संगीन आरोप किसी और ने नहीं बल्कि खुद गर्भवती पीड़िता ने मीडिया के समक्ष लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह अपनी बहन के घर होशियारपुर आई हुई थी। इस बीच उसकी बहन और बहनोई चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने गए हुए थे। 

अचानक उसे पेट में दर्द होने लगा इस बीच वह सिविल अस्पताल चैकअप के लिए आई हुई थी, इस दौरान दो युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि उसको थपड़ भी मारे गए। महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं । जिसके बाद अस्पताल में हंगामा शुरु हो गया।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला लुधियाना की रहने वाली है। इस मामले को पुलिस ने हल करवाने की पूरी कोशिश की लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है। अब दोनों पक्षों को कल एसएचओ माडल टाउन ने अाज थाने में बुलाया है।
 

Des raj