बर्फ लेने गई नाबालिग लड़की से दो युवकों ने की दरिंदगी, मासूम ने मां को बताई आपबीती

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 02:31 PM (IST)

भोगपुर (राजेश सूरी): थाना भोगपुर की पुलिस चौंकी पचरंगा अधीन पड़ते एक गांव में ग्यारहवी की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दो नौजवानों की तरफ से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले संबंधी पीड़ित लड़की (रेहाना) काल्पनिक नाम ने पुलिस को बयान दिया है कि वह एक सरकारी स्कूल में ग्यारहवी क्लास की छात्रा है। बीती रात वह अपने घर से थोड़ी दूर किसी जानकार के घर में बर्फ़ लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाईकल पर सवार दो नौजवान उसके पास आकर रुके जिन को वह पहचानती है। इन नौजवानों में से एक का नाम दलजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह और दूसरे नौजवान का नाम रजिन्दर साहू पुत्र अर्जुन साहू दोनों निवासी गांव सुदाना था। 

यह दोनों नौजवान ने उसे ज़बरदस्ती अपने मोटरसाईकल पर बैठा लिया और अगवा कर अपने साथ ले गए। रेहाना ने अपने बचाव के लिए जब शोर डाला तो इन दोषियों ने रेहाना का मुंह बांध दिया और किसी को भी उस की आवाज़ सुनाई न दी। फिर दोनों नौजवान रेहाना को गांव की सरकारी पानी की टंकी के कमरे  में ले गए। आरोपी नौजवान रेहाना के साथ गलत हरकते करने लगे। जब रेहाना ने दरवाज़े की चिटकनी खोलने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 

रेहाना के विरोध के बावजूद दलजीत सिंह और रजिन्दर साहू ने बारी-बारी रेहाना के साथ दुष्कर्म किया। बलात्कार करने के बाद दोनों नौजवान रेहाना को घर के नज़दीक छोड़ कर फ़रार हो गए। रेहाना ने घर आकर सारी घटना अपनी माँ को बताई तो माता-पिता ने पुलिस चौंकी पचरंगा को इस वारदात संबंधी सूचना दी। पुलिस चौकी पचरंगा के इंचार्ज सुखजीत सिंह बेस ने तेज़ी के साथ कार्यवाही करते लड़की के बयान कलमबद्ध किये और दोनों दोषियों के ख़िलाफ़ थाना भोगपुर में मामला दर्ज करवा दिया है। दोनों आरोपी घर से फ़रार हैं और उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तरफ से छापेमारी की जा रही हैं। 

Content Writer

Tania pathak