सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 युवकों से धोखा, ठगे 64.62 लाख रुपए

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 01:03 PM (IST)

समाना (शशिपाल, अशोक) : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 युवकों से 64.62 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में सिटी पुलिस ने मां- बेटे सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में मुन्नी देवी व उसका पुत्र मनजीत निवासी आर्यन नगर हांसी (हरियाणा) तथा अशोक निवासी समाना शामिल है।

जानकारी के अनुसार रविकांत सिंह निवासी गांव खनाल कलां (जिला संगरूर) द्वारा जिला पुलिस उच्चाधकारियों को दी गई शिकायत के अनुसार वह और उसका मित्र हिमांशु निवासी इंद्रापुरी, समाना सरकारी नौकरी की इच्छा रखते थे। इस दौरान चंडीगढ़ में पढ़ाई व निवास दौरान मित्रों के माध्यम से उनका संपर्क मनजीत से हुआ जिसने हिमांशु को दिल्ली पुलिस में अफसर लगवाने के लिए 50 लाख रुपए और उसको इनकम टैक्स विभाग में 20 लाख रुपए में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इन नौकरियों के लिए मनजीत ने कुछ जाली दस्तावेज तैयार करवाकर उन्हें किसी कथित अधिकारी से मिलाया और नौकरी दिलाने का विश्वास दिला दिया।

हिमांशु के घर जाने पर उसके पिता को भरोसे में लेकर 30 लाख रुपए नकद और उससे भी 10 लाख रुपए नकद तथा अशोक के साथ मिलकर अलग-अलग समय व स्थानों पर अपने व अपनी माता मुन्नी देवी के अकाऊंट में रकम डलवाई। इसके बाद मनजीत ने न तो उन्हें नौकरी पर लगवाया और न ही उनसे लिए पैसे वापस किए बल्कि उनके फोन उठाने भी बंद कर दिए। अधिकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई जांच पड़ताल दौरान इतलाह देने के बावजूद आरोपी जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा दिए आदेश पर सिटी पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनके खिलाफ अपनी जांच व कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News