गाड़ी में पेट्रोल डालकर भागने वाले दो युवक काबू

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 02:41 PM (IST)

जालंधर (सुनील): बीते दिन थाना मसूदा के अंतर्गत मंडी चौकी के क्षेत्र में आरोपी पेट्रोल पंप पर 4400 रुपए का गाड़ी में पेट्रोल डलवा कर फरार हो गए थे। इसकी सूचना पेट्रोल पंप के मालिक ने चौकी इंचार्ज को दी। घटना की जानकारी मिलते थाना मसूदा के एस.एच.ओ. मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि गाड़ी कपूरथला की तरफ गई है। कर्मचारी ने एस.एच.ओ. को बताया कि कुछ महीने पहले भी यही लड़का पेट्रोल डलवा कर फरार हो गया था।

आज दोबारा उसी पेट्रोल पंप पर अपने साथी सहित इस घटना को अंजाम दिया। चौकी इंचार्ज ने पुलिस पार्टी सहित पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया है।आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जल्द ही उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

Content Writer

Tania pathak