उदित राज ने  सिद्धू के खिलाफ किया बड़ा ट्वीट, पढ़े पूरी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 06:15 PM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बड़ा हमला किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने सुबह ट्वीट करते हुए कहा कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए क्या कुछ नहीं किया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही सिद्धू को पहला मंत्री बनाया है तथा उसके बाद उनको पंजाब कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनाया गया। कांग्रेस लीडरशिप ने ही बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने की उनकी इच्छा को पूरा किया।
PunjabKesari


इसके बाद कांग्रेस लीडरशिप ने ही सिद्धू की मनपसंद को देखते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का पद सौंपा। इतना सबकुछ होने के बाद भी ऐसा विरोध क्यों हो रहा है, यह बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि इसका कारण हो सकता है कांग्रेस लीडरशिप ने एस.सी. मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी सौंपी है। डा. उदित राज द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस में काफी हलचल हो रही है। 

अभी यह नहीं कहा जा सकता कि राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गांधी परिवार से विचार-विमर्श करे के बाद सिद्धू खिलाफ ट्वीट किया है या फिर उन्होंने अपने स्तर पर यह विचार रखें है। कारण चाहे कुछ भी हो डा. उदित राज के ट्वीट के बाद राष्ट्रीय चैनलों को सिद्धू खिलाफ एक मुद्दा जरूर मिल गया है, जिसमें सिद्धू की मनमानियों का जिक्र है। 
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News