Ukraine-Russia war: भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए पोलैंड जाएंगे यह कांग्रेसी सांसद

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 03:41 PM (IST)

अमृतसर: रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है और वहां अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इनमें ज्यादातर पंजाब के रहने वाले हैं। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला उनकी मदद करने और उन्हें सुरक्षित भारत लाने के लिए आज पोलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं।

औजला ने कहा कि वह खार्किव में पंजाबियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। यूक्रेन में विस्फोटों के कारण संपर्क टूटने से छात्रों के परिवारिक सदस्य चिंतित हैं। औजला ने कहा दूतावास और भारत सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर वह जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। औजल ने कहा कि वह यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। भारत में रहते हुए ऐसा करना मुश्किल था, इसलिए वह आज पोलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं।

औजला ने कहा वह बच्चों की मदद के लिए हंगरी और पोलैंड में भारतीय समुदाय, सिख समुदाय और पंजाबी समुदाय से बात कर रहे है। खार्किव में फंसे छात्रों के परिवारिक उनके सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं क्योंकि बच्चों के माता-पिता को सिर्फ दिलासा दे सकता हैं इसलिए वह 4 दिन पोलैंड में रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini