भतीजी के चरित्र पर शक होने पर चाचा बना हत्यारा

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 12:52 PM (IST)

जीरा(अकालियांवाला, गुरमेल): गांव शाह अब्बू बक्कर में चाचा द्वारा अपनी ही भतीजी को किरचें मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। 

जानकारी के अनुसार किरनदीप कौर (16) पुत्री मंगा सिंह निवासी शाह अब्बू बुक्कर अपनी दादी के साथ बधनीकलां में जाने के लिए बस अड्डा पर खड़ी थी, तो वहां लड़की का चाचा बलदेव सिंह उर्फ मन्नू पुत्र साधा सिंह ने किरचें मारकर अपनी भतीजी को गम्भीर रूप में घायल कर दिया। जख्मी लड़की को सिविल अस्पताल जीरा में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मैडीकल कालेज फरीदकोट में रैफर कर दिया गया, लेकिन लड़की की मौत हो गई। 

ए.एस.आई. सतपाल सिंह ने बताया कि लड़की की मां बलविन्द्र कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लड़की का चाचा बलदेव सिंह लड़की के गांव के ही नौजवान आकाशदीप पुत्र कश्मीर सिंह से संबंधों बारे उसके चरित्र पर शक करता था, जिस कारण उसने गुस्से में आकर लड़की का कत्ल कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है। 

swetha