मामी के साथ युवक के थे अवैध संबंध, मामा ने दी दिल दहला देने वाली मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 02:49 PM (IST)

लुधियाना(महेश): लुधियाना में वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पहले आज सुबह एक बिजनेसमैन द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई और अब यहां के राजीव एन्क्लेव के नजदीक एक व्यक्ति का कत्ल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान सपन कुमार शाह (28) निवासी जगीरपुर रोड नजदीक राजीव एन्क्लेव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के अपनी मामी के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते मामा ने उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया।

जानकारी देते हुए ए.सी.पी. दविंदर चौधरी ने बताया कि मृतक सपन भट्ठे पर काम करता था। मृतक यहां अपने मामा सरवन शाह के साथ रहता था। 3 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह कुछ दिन पहले ही वापस यहां सरवन के पास रहने के लिए आ गया था। भट्ठे के मालिक अभिषेक ने काम पर न आने के चलते उसे कई बार फोन लगाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मालिक ने सपन के साथ ही काम करने वाले सिद्धू कुमार को उसे साथ लेकर आने के लिए भेज दिया। जब सिद्धू वहां पहुंचा तो सरवन ने उसे वहां से भगा दिया और सपन से मिलने नहीं दिया।

फिर शाम को आकर जब उन्होंने दरवाजा खुलवाया और सरवन से पूछा तो उसने कहा कि सपन मर चुका है। जब उन्होंने अंदर आकर शव देखा तो उसके सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि सपन के मामा सरवन शाह ने ही अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते उसका कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal