गंगासागर में स्नान दौरान डूबे चाचा -भतीजा, घर में छाया मातम

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 02:13 PM (IST)

जालंधर: जालंधर के भाजपा नेता ललित चड्ढा और उनका भतीजा संयम कोलकाता स्थित गंगासागर में डूब गए। ललित चड्ढा की जग्गू चौंक पर ज्यूलरी की दुकान है। वह अपने भतीजे संयम के साथ 3 दिन पहले गंगासागर में स्नान करने गए थे। स्नान दौरान हादसा घटने करके चाचा-भतीजा गंगा सागर में डूब गए। 21 घंटों की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। उनके देहांत की खबर सुन कर सर्राफा बाजार बंद कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण ललित अपनी पत्नी सोनिया भतीजे संयम और दोस्त राजू के परिवार के साथ उक्त स्थान पर गए थे।

मंगलवार शाम को उनका भतीजा संयम चड्ढा का पैर गंगासागर में स्नान करते हुए फिसल गया। उसे बचाने के लिए ललित भी आगे बढ़े तो वह भी गंगासागर में बह गए। शोर मचाने पर तुरंत गोताखोर गंगासागर में उतर गए। 21 घंटों की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए गए। चड्ढा बिरादरी के प्रमुख विपिन चड्ढा ने बताया कि ललित चड्ढा भी श्री सिद्ध बाबा सोढल के भक्त थे। हर साल होने वाले मेले दौरान ललित चड्ढा सेवाओं निभाते थे। ललित ज्यूलर होने साथ-साथ भाजपा मंडल प्रधान भी थे। वह शहर की कई धार्मिक संस्थायों के मैंबर भी थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News