लुधियाना में बेकाबू कोरोना: 12 मरीजों की मौत, इतने पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 06:13 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): महानगर में कोरोना की महामारी ने भारी उत्पात मचाया हुआ है। आज लुधियाना में 12 मरीजों की मौत वही 388 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार भी अब तक की सबसे खराब स्थिति है जिससे लोग गुजर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिन 12 मरीजों की आज मौत हुई है उनमें से 8 जिले के रहने वाले थे जबकि दो होशियारपुर एक नवांशहर तथा एक रोपड़ का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि 388 संक्रमित मरीजों में से 330 जिले के रहने वाले है जबकि 58 मरीज दूसरे राज्यों से है।

सिविल सर्जन के अनुसार जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30725 हो गई है। इनमें से 1083 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया जिले के अलावा 4910 पॉजिटिव मरीज दूसरे जिलों में अथवा राज्यों के रहने वाले थे इनमें से 549 की मौत हो चुकी है। जिले के एक्टिव मरीजों की संख्या पहले से बढ़कर 1946 हो गई है। दूसरी और विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर घातक है इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। सिर्फ कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना ही नहीं बल्कि बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाने के लिए भी आगे आना चाहिए।
 

Content Writer

Tania pathak