बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, 4 गंभीर रुप से घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 02:26 PM (IST)

अप्परा (दीपा): यहां से कुछ दूरी पर स्थित गांव सेलकियाणा में गुजरते फिलौर से शहीद भक्त सिंह (नवांशहर) मुख्य मार्ग पर बीती शाम एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ के साथ जा टकराई। इस कारण कार में सवार पति-पत्नी और उनका लड़का और लड़की गंभीर रुप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन बारिश पड़ने के आसार

घटना संबंधी जानकारी देते ए.एस.आई. गुरदेव सिंह चौंकी इंचार्ज लसाड़ा ने बताया कि बीती शाम स्थानीय मुख्य मार्ग पर गांव सेलकियाणा के नजदीक स्थित सतिसंग घर के पास एक महिन्द्रा कार बेकाबू हो कर सड़क किनारे लगे पेड़ के साथ टकरा गई। इस कारण कारण कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई और कार में सवार हरीश कुमार सोनू, उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और उनके दो छोटे बच्चे (लड़का और लड़की) भी गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल नवांशहर में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है |

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash