रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हादया या Suicide, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2026 - 06:04 PM (IST)

अबोहर : गत देर रात अबोहर-हनुमानगढ़ रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की आयु करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति की जान रेलगाड़ी की चपेट में आने से गई है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

इस संबंध में नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 12 बजे समिति को सूचना मिली थी कि हनुमानगढ़ रोड पुल के निकट रेलवे लाइनों पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां जी.आर.पी. पुलिस भी मौजूद थी। समिति के सदस्यों ने जी.आर.पी. के पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहचान एवं पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

बिट्टू नरूला ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। उसने सफेद रंग की चैकदार शर्ट, काले रंग की पैंट और काले रंग की बनियान पहन रखी थी। उसके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ भी है। जी.आर.पी. पुलिस मृतक की पहचान करवाने के साथ-साथ घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News