तेजधार हथियारों के साथ अज्ञात लोगों ने काटा कांग्रेसी सरपंच, गांव में फैली दहशत (तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 02:21 PM (IST)

फगवाड़ा (हरजोत): फगवाड़ा के गांव पांशटा में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब यहां के कांग्रेसी सरपंच पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया।

कांग्रसी सरपंच पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से किए गए तेज हथियारों के साथ हमले दौरान उक्त सरपंच गंभीर रूप के साथ जख्मी हो गया। उक्त सरपंच को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया परन्तु उसकी गंभीर हालात को देखते लुधियाना के प्रमुख अस्पताल में भेज दिया है।

डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि जख्मी सरपंच हरजीत सिंह बीते दिन दूध लेने जा रहा था। जब वह रास्तो में था तो उसे घेर कर तीन मोटरसाईकल पर सवार छह व्यक्तियों  तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया।

जिसके साथ उसके घुटनों पर चोटें लगीं हैं। ज़ख़्मी हालत में सिविल अस्पताल फगवाड़ा लाया गया परन्तु डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए रैफर कर दिया है। जख्मी सरपंच अभी  बयान देने के योग्य नहीं होने के कारण अभी कोई कार्यवाही दर्ज नहीं की गई। 

Tania pathak