केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव को लेकर उठाए सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 02:18 PM (IST)

चंडीगढ़:  पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं। गृह मंत्रालय ने  कहा कि कोई भी अधिकारी  डी.जी.पी. पद पर 6 महीने तक रह सकता है।  गृह मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव जंजुआ को पत्र लिख कर यह सवाल पूछा है कि नियमों के अनुसार 6 महीने तक की तय सीमा को नजरअंदाज करते हुए गौरव यादव को डी.जी.पी. पद पर क्यों कायम रखा गया है। वह पिछले 8 महीने से डी.जी.पी. पद पर स्थिर हैं। 

अभी तक राज्य के अंदर रैगुलर डी.जी.पी. नियुक्ति संबंधी नियुमों के अनुसार अधिकारियों को लेकर अभी तक नया पैनल क्यों नहीं भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले डी.जी.पी. वी. के. भावरा 2 महीने की छुट्टी पर चले गए थे। उनके चले जाने पर केंद्र में डेपुटेशन पर अर्जी लगा दी गई थी। भावरा के आई.पी.एस. गौरव यादव को डी.जी.पी. पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। अगर देखा जाए तो आठ आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव से सीनियर हैं जिसके चलते सरकार के लिए इस बार गौरव यादव का नाम पैनल में भेजना संभव न हो। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

News Editor

Urmila