जालंधर उपचुनाव : भरपूर जोश में दिखे केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी का लोगों ने किया स्वागत

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 07:48 PM (IST)

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के चलते चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से शुरू है। लगभग सभी राजनीतिक दल और सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता व मंत्री हरदीप सिंह पुरी जालंधर पहुंचे हुए हैं। बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने लोगों के साथ जन संपर्क तेज कर दिया है तथा डोर-टू-डोर प्रचार में जुट गए हैं और लोगों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। हरदीप सिंह पूरी जम कर चुनाव प्रचार करते नजर आए। 

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा आज डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान जालंधर की गलियों व मोहल्लों में जाकर भाजपा उम्मीदवार को वोट डालने की अपील की गई और इस दौरान महिलाओं व स्थानीय निवासियों में भरपूर जोश देखने को मिला। लोगों से मिल रहे भारी समर्थन को देखते भाजपा में खुशी की लहर चल रही है। अब आने वाले समय में ही पता चलेगा कि जालंधर की लोकसभा सीट किसके हक में जाती है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News