पंजाब के हालात खराब करने वालों को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 03:14 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। भाजपा इस बार पंजाब में सरकार बनाने का दावा कर रही है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि पंजाब में सूरज चढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी किसी मतलब के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि जितना विकास पंजाब में हुआ है, वह सारा काम भाजपा ने किया है।

भाजपा के लिए पंजाब में माहौल पहले भी ठीक नहीं है का जवाब देते हुए भाजपा नेत्री ने कहा कि भाजपा के लिए माहौल बढ़िया है। भाजपा का प्यार, मोदी जी का प्यार पंजाब के लिए बहुत है। बहुत सी सरकारें केंद्र और राज्य में आईं परन्तु पंजाब में सड़कें मोदी सरकार ने बना कर दीं। करतारपुर कॉरिडोर का काम भी मोदी सरकार ने कर दिया है। अफगानिस्तान से हमारे सिख भाइयों को लाने का काम भी मोदी सरकार ने किया। 

भाजपा नेत्री ने कहा कि ड्रग्गस हो, स्मलिंग हो, उस पर कोई नुकेल कस सकती है तो वह भाजपा सरकार है। यहां तो उनकी सरकार भी नहीं थी, फिर भी उन्होंने यहां काम किया है, क्योंकि हमारा दिल पंजाब के लोगों के लिए साफ है।पी.एम. की सुरक्षा में चूक के मामले पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को रोकने का काम जो इन्होंने किया है, जिन्होंने 1984 अपनी आंखों के साथ देखा है, उनको पता है कि यह देश में क्या हालात पैदा करन की कोशिश कर रहे हैं। विदेशी ताकतों के साथ मिल कर यहां के हालात खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों को हम क्षमा नहीं करेंगे। इनको डर था कि यदि मोदी जी आ गए तो लोग इकट्ठे होंगे और मैसेज बहुत बड़ा जाएगा। यह स्पांसरशिप काटने का काम था। इसलिए यह सब किया। 

नशे पर बोलते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वह हमेशा ड्रग्स के खिलाफ हैं। बिक्रम मजीठिया खिलाफ केस चल रहा है। मामला पैंडिंग भी है। उन्होंने कहा कि सी.एम. चन्नी का खेद प्रकट करना काफी नहीं है, जिन ताकतों के कहने पर यह काम होने दिया गया, उसकी जवाबदेही तो होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है और उनके पास सबसे बड़ा चेहरा है नरेंद्र मोदी। उनसे बड़ा कोई चेहरा नहीं है। हरियाणा और पंजाब में जितने काम हुए हैं, वह केंद्र सरकार ने किए हैं। पंजाब सरकार ने कोई काम नहीं किया। स्मार्ट सिटी के लिए जालंधर, लुधियाना का पैसा अर्बन मनिस्टरी ने भेजा है। सड़कें बनाने का काम सेमी गवर्नमैंट ने किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News