पंजाब की University में दर्दनाक हादसा, छात्रा की मौ/त
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:56 PM (IST)
लुधियाना : जगराओं स्थित CT University में एक दर्दनाक हादसे में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान शहर की रहने वाली शवहूर खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार छात्राएं यूनिवर्सिटी परिसर में लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक छात्रा लिफ्ट के पास बनी सीढ़ियों की स्टील रेलिंग पर बैठ गई। जैसे ही लिफ्ट पहुंची और अन्य छात्राएं उसमें चढ़ने लगी, बैठी हुई छात्रा का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह पीछे की ओर गिरकर नीचे जा गिरी। गिरने से छात्रा को गंभीर चोटें आईं।
यूनिवर्सिटी स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना सदर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तार से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

