गैस एजेंसी के कर्मी को लूटने का असफल प्रयास, बाल-बाल बची जान

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 08:55 PM (IST)

खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन आते लुधियाना चंडीगढ़ हाईवे पर गैस एजेंसी के कर्मी को लुटेरों ने लूटने की असफल कोशिश की। असफल रहने पर लुटेरों ने कर्मी पर गोली भी चला दी लेकिन निशाना चूक गया और कर्मी की जान बाल-बाल बच गई। कर्मियों द्वारा शोर मचाने पर राहगीर एकत्रित हो गए, जिसके बाद लुटेरे भागने में सफल रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके का दौरा कर जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी का कर्मी कुलविंदर सिलेंडरों की सप्लाई करने जा रहा था। रास्ते में इन्हें मोटरसाइकिल सवारों ने रोक लिया। लूट की मंशा से आए लुटेरों ने पहले तो इन्हें धमका कर लूटने का प्रयास किया लेकिन सफल ना होते देख लुटेरों ने गोली चला दी। लेकिन गनीमत रही कि निशाना चूक गया जिससे कर्मी की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या कहना है एसएचओ का
जब इस संबंध में एसएचओ सुखबीर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। गैस एजेंसी के कर्मी के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं, मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समराला इलाके व इसके आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। जल्द ही कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी को भी कानून से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। पुलिस अमन शांति के लिए वचनबद्ध है।

Vaneet