पंजाब में विजीलैंस दफ्तर के बाहर हंगामा, AIG की गिरफ्तारी के बाद माहौल गर्माया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 09:31 PM (IST)

मोहाली : मोहाली में विजीलैंस दफ्तर के बाहर हंगामा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हयूमन राइट्स के ए.आई.जी. की गिरफ्तारी के बाद उक्त अधिकारी की पत्नी ने विजीलैंस दफ्तर के बाहर हंगामा किया है। दरअसल मोहाली पुलिस ने AIG मलविंदर सिंह सिद्धू को विजीलैंस ने पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था, लेकिन विजीलैंस का कहना है कि सिद्धू ने सरकारी कामकाज में दखलंदाजी की है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मलविंद्र सिंह सिद्धू ए.आई.जी. रैंक के अधिकारी हैं, जिन्हें विजीलैंस ने पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था, इसी सिलसिले में सिद्धू की धर्मपत्नी ने विजीलैंस दफ्तर पहुंच कर हंगामा किया गया है तथा अधिकारी की पत्नी का कहना है कि उनके पति को विजीलैंस जानबूझ कर परेशान कर रही है। विजीलैंस उनके साथ धक्का कर रही है। 

Content Writer

Subhash Kapoor