अबोहर मेयर चुनाव पर छिड़ा सियासी संग्राम! तरुण चुघ ने लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 10:01 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब के अबोहर में हुई पंजाब सरकार की धक्केशाही पर तरुण चुघ ने तीखा हमला बोला है। दरअसल अबोहर में भाजपा को नगर निगम चुनाव में 28 सीटें प्राप्त कर बहुमत प्राप्त था, लेकिन नगर निगम के आज हुए चुनाव में सत्तापक्ष के पार्षद को मेयर घोषित कर दिया गया। जिस पर भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है तथा आरोप लगाया है कि अबोहर में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हुई है। जनादेश भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में था, लेकिन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बंद कमरे में मेयर की घोषणा कर दी गई। अधिकारियों पर दबाव बनाया गया, पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठे, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र और संविधान दोनों पर सीधा हमला है। पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है। भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी और जनता इसका जवाब 2027 के चुनाव में देगी।

