अमेरिका में बसे पंजाबियों को बड़ी राहत! बच्चों की नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 12:38 PM (IST)
पंजाब डेस्क : अमेरिका में रह रहे पंजाबियों के लिए राहत भरी खबर सामने है। जानकारी के अनुसार अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता को सीमित करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद अब अमेरिका में रह रहे उन पंजाबी परिवारों को खूब फायदा होगा जो अवैध रूप से या अस्थायी वीजा पर हैं लेकिन बच्चे अमेरिका में पैदा हुए हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 में आदेश जारी किए थे और कहा था कि अमेरिका की नागरिकता सिर्फ उन बच्चों को ही मिलेगी जिनके कम से कम माता-पिता में से एक अमेरिका का नागरिक या ग्रीन कार्ड होल्डर हो। इस फैसले से हजारों परिवारों की चिंता बढ़ गई थी। हर साल अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के बच्चों का जन्म होता है, जिनमें पंजाबी समुदाय की हिस्सेदारी भी काफी अधिक मानी जाती है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद लाखों प्रवासी परिवारों को राहत मिली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

