बहू पर रखता था गलत नजर, ससुर का कारनामा सी.सी.टी.वी. में कैद

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 10:45 AM (IST)

जालंधर: थाना मकसूदां के अंतर्गत आती मंड चौकी के अधीन आते एक गांव में गत देर शाम बहू के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने पर ससुर का विरोध किया, जिस पर हंगामा हो गया। इस दौरान ससुर द्वारा बहू पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। पारिवारिक सदस्यों द्वारा इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया। बहू तथा पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी है।

बताया जा रहा है कि उक्त महिला की करीब 12 वर्ष पहले शादी हुई थी तथा उसका पति कुछ समय बाद विदेश चला गया था। पति के विदेश होने के कारण उसका ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। बहू ने इस बात की जानकारी विदेश में रहते पति को बताई तथा कई बार पुलिस को भी शिकायत दी गई। शिकायत के बाद वह माफी मांग कर समझौता कर लेता था। इसी बात को लेकर उसका पति विदेश से काम छोड़ कर घर वापिस आ गया, उसके बाद उसने अपने घर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवा लिए थे।

शिकायत में कहा गया है कि जब भी उसका पति घर से कहीं बाहर जाता था तो उसका ससुर उससे छेड़छाड़ करने लग जाता था। गत देर रात भी जब ऐसा हुआ तो बहू ने ससुर का विरोध किया और मौके पर उसका पति भी घर आ गया, जिस कारण उनका आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में ससुर ने बहू पर चाकू से हमला किया जिससे घायल हो गई। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई तथा शिकायतकर्त्ता द्वारा सी.सी.टी.वी. की फुटेज पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में एस.एच.ओ. मकसूदां मनजीत सिंह ने कहा कि चौकी इंचार्ज सर्बजीत सिंह को शिकायत व सी.सी.टी.वी. की फुटेज मिली है। जांच करके अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ससुर भी प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News