दूसरे राज्यों से लाकर बेचता था ड्रग्स, पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मगलर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 01:38 PM (IST)

मोगा(आजाद, विपिन) पंजाब में ड्रग्स और नशे की तस्करी को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस कई प्रयास कर रही है और इसी के चलते मोगा की पुलिस ने झारखंड से आ रहे एक स्मगलर को एक लाख के चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। स्मगलर का नाम गुरदेव सिंह है जो कि मक्खू के गांव सूदां का रहने वाला है। इससे पहले भी उसके खिलाफ 2019 में मक्खू में मामला दर्ज किया गया था। 
   
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस लुधियाना जी.टी रोड पर अजीतवाल के नजदीक ही मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि कोई व्यक्ति अपने ट्रक में दूसरे राज्यों से कोयले से भरे ट्रक  में चूरापोस्त छुपाकर लाता है। आज भी वह झारखंड से कोयले में चूरापोस्त छुपाकर ला रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और व्यक्ति का ट्रक रोककर जब तलाशी ली गई तो उसमें बोरे में छुपा दो क्विंटल चूरापोस्त मिला। जानकारी के अनुसार इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने उस स्मगलर के खिलाफ केस दर्ज किया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रहे है कि यह चूरापोस्त किसे देने के लिए आया था।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News