Valentine पर प्रेम परीक्षा की तैयारी, 7 से 14 फरवरी तक ये रहेगा Schedule

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 06:57 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(धीर): एक वर्ष से दिल ही दिल में किसी को अपना बनाने की चाहत रखने वाले नौजवानों की धड़क अब प्रेम परीक्षा देने की तैयारी कर रही है। प्रेमियों के लिए यह समय अपने प्यार का इजहार करने का होता है, जिसमें हर कोई परीक्षार्थी कोई कमी नहीं छोडऩा चाहता और अपने प्यार का इजहार करने के लिए नए-नए प्रपोजल मन में बनाता है। जी हां, हम बात कर रहे है वैलेंटाइन वीक की। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इस वैलेंटाइन वीक की परीक्षा की डेट शीट घोषित हो चुकी है, जिसको लेकर नौजवानों के दिल की धड़कन तेजी से दौडऩे लग पड़ी है, क्योंकि प्यार का अहसास ही एक ऐसा अहसास होता है, जिसको कोई भी नौजवान हाथ से जाने का खतरा नहीं मौल लेता। फिलहाल वैलेंटाइन डे का अहसास नौजवानों को अपने आघोश में लेने के लिए तैयार है। 


क्या है इसका इतिहास
रोम में तीसरी शताब्दी में स्मार्ट क्लाडियस का शासन था। उसका मानना था कि विवाह करने से पुरुषों की बुद्धि कम हो जाती है। उसने आदेश जारी किया कि उसका कोई भी सैनिक या अधिकारी विवाह नहीं करवाएगा। संत वैलेंटाइन ने इस नादरशाही आदेश का विरोध किया, जिनकी प्रेरणा से कई सैनिक व अधिकारियों ने शादी की। आदेशों का विरोध करने के आरोप में स्मार्ट क्लाडियस ने संत वैलेंटाइन को फांसी की सजा सुना दी। उस दिन से ही उनकी याद में वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है। 

क्या हम मदर्स डे या फादर्स डे भी मनाते हैं 
हमें समय के साथ बदलना चाहिए। हम अपने बच्चों को बढिय़ा विचार देते हैं और अपने सभ्याचार को बचा कर रखना चाहते हैं। नौजवान वर्ग वैलेंटाइन डे तो बहुत धूमधाम से मनाते हैं, परंतु क्या हम मदर्स डे या फादर्स डे भी इसी प्रकार धूमधाम व उत्साह से मनाते हैं। वैलेंटाइन डे केवल लड़के और लड़कियों तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि दोस्तों व सगे संबंधियों के लिए भी होता है। -प्रिंसीपल सुजविन्दर सिंह।


प्रेमियों के लिए हर दिन वैलेंटाइन डे
प्रेमियों के लिए हर दिन वैलेंटाइन डे होता है। प्यार का इजहार करने के लिए वैलेंटाइन डे का ही इंतजार क्यों, यह कभी भी किया जा सकता है। हमें वैलेंटाइन डे मनाना चाहिए या नहीं, यह आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इस दिन को मनाने से इंकार करते हैं, ताकि लड़का और लड़की मिल न पाए परंतु क्या वह 14 फरवरी के बाद नहीं मिल सकते।- देव मोहनपुरी।

वैलेंटाइन डे मनाने के लिए किसी से मंजूरी की जरूरत नहीं

जैसे कि हम होली, दीपावली या अन्य त्योहार मनाते समय किसी की जरूरत नहीं समझते। इसी प्रकार वैलेंटाइन डे मनाते समय भी किसी से मंजूरी की जरूरत नहीं होती। हमें अपने संस्कारों को याद रखते हुए इस दिन को भी मनाना चाहिए। -रिटायर्ड स्टेशन सुपरिडैंट नरेश बहल


सुंदर सा उपहार अपने प्यार को दे
वैलेंटलाइन डे पर अपने पार्टनर को एक सुंदर व बढिय़ा उपहार दे। चॉकलेट, रेड रोज पर ही गौर न करके, इस बात का भी ध्यान रखे कि आपका पार्टनर को किस प्रकार का उपहार पसंद है। उपहार वह हो जिसको हासिल करने वाला हर समय उपहार देने वाले को याद करे। -रविन्दर रवि समाज सेवक। 

अपनी अमीर विरासत पर पश्चिमी सभ्यता को न हावी होने दे 
वैलेंटाइन डे नौजवानों को जरूर मनाना चाहिए, परंतु मनाते समय अपने अमीर पंजाबी विरसे पर पश्चिमी सभ्यता को न हावी होने दे। हमें अपनी सभ्यता को ध्यान में रखते हुए इस दिन को खुशी खुशी से मनाना चाहिए। -डा. सुरिन्दर मनचंदा


परीक्षा की डेट शीट

7 फरवरी       -    रोज डे
8 फरवरी       -    प्रपोज डे
9 फरवरी       -    चाकलेट डे
10फरवरी       -    टैडी डे
11 फरवरी      -    प्रोमिस डे
12 फरवरी      -    हग्ग डे
13 फरवरी      -    किस डे
14 फरवरी      -
  वैलेंटाइन डे
 

Vaneet