बड़ी राहत, आज से Amritsar से शुरू हुई वंदे भारत Train, पढ़ें क्या है रूट

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2024 - 11:06 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब वासियों को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो गया है। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों का सफल सुखद हो जाएगा क्योंकि वंदे भारत 457 किलोमीटर का सफर साढ़े 5 घंटे में तय करेगी। वहीं इस सफर के लिए अन्य ट्रेने 6 से साढ़े 7 घंटे का समय लेती हैं। 

आपको बता दें कि सुबह 8.05 पर वंदे भारत एक्सप्रेस अमृतसर से रवाना हुई और यह दोपहर डेढ़ बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 स्टेशनों पर रुकेगी जिसमें से 4 स्टेशन पंजाब के हैं। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर को 3.15 पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलेगी और रात 8.40 बजे वापस अमृतसर पहुंचेगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़ कर बाकी 6 दिन यह ट्रेन चलेगी।   

अमृतसर-पुरानी दिल्ली-अमृतसर के बीच चल रही ट्रेन नंबर 22488 और 87 वंदे भारत में एसी चेयरकार का किराया 1340 रुपए और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का 2375 रखा गया है। वहीं अमृतसर से अंबाला कैंट तक का एसी चेयरकार का किराया 810 रुपए और एग्जिक्यूटिव श्रेणी का किराया 1510 रुपए है।  

वंदे भारत एक्सप्रेस का रुट

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना और अंबाला कैंट जंक्शन पर होगा। यह सुबह 8.05 बजे अमृतसर से पुरानी दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह 8.33 बजे ब्यास, 9.12 बजे जालंधर सिटी, 9.24 फगवाड़ा, 9.56 बजे लुधियाना, 11.14 बजे अंबाला कैंट जंक्शन और 1.30 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन दोपहर बाद 3.15 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना होगी और शाम 5.25 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचेगी। 2 मिनट के ठहराव के बाद यहां से रवाना होगी, जोकि शाम 6.36 बजे लुधियाना, 7.08 बजे फगवाड़ा, शाम 7.20 बजे जालंधर सिटी और रात 8.40 बजे वापस अमृतसर पहुंचाएगी। सभी स्टेशनों पर ट्रेन का 2 मिनट का स्टॉपेज रखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News