Vande Bharat Express का असर: रेलवे ने 13 ट्रेनों का बदला टाइम, यहां देखें नया Schedule
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 01:40 PM (IST)
पंजाब डेस्कः अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए 13 ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव कर दिया है। इनमें 4 एक्सप्रेस और 9 पैसेंजर/डीएमयू ट्रेनें शामिल हैं। नया टाइम-टेबल अलग-अलग तिथियों से लागू किया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव वंदे भारत एक्सप्रेस के निर्बाध संचालन और अन्य ट्रेनों की बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का नया समय जांचने की अपील की गई है।
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला
1. ट्रेन नंबर 18101 (टाटानगर–जम्मूतवी) एवं 18309 (संबलपुर–जम्मूतवी)
लागू तिथि: 18101 के लिए 19 जून 2026 तथा 18309 के लिए 21 जून 2026
बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर और पठानकोट समेत कई स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय बदला गया।
2. ट्रेन नंबर 18102 (जम्मूतवी–टाटानगर) एवं 18310 (जम्मूतवी–संबलपुर)
लागू तिथि: 20 जून 2026
जम्मूतवी से अमृतसर तक कई स्टेशनों पर नया समय लागू।
22 अगस्त (18102) और 23 अगस्त (18310) से जम्मूतवी, विजयपुर जम्मू और हीरानगर स्टेशनों पर फिर संशोधित समय लागू होगा।
3. ट्रेन नंबर 12414 (जम्मूतवी–अजमेर) पूजा एक्सप्रेस
लागू तिथि: 20 अगस्त 2026
जालंधर कैंट स्टेशन पर समय में बदलाव।
नया समय: 21:50 आगमन / 21:55 प्रस्थान।
इन पैसेंजर/DMU ट्रेनों का नया टाइम
4. ट्रेन नंबर 54611 (अमृतसर–पठानकोट पैसेंजर)
लागू तिथि: 20 जून 2026
अमृतसर से प्रस्थान अब 03:45 बजे होगा।
पठानकोट आगमन अब 06:50 बजे होगा।
5. ट्रेन नंबर 54614 (पठानकोट–अमृतसर पैसेंजर)
लागू तिथि: 19 जून 2026
पठानकोट से प्रस्थान अब 07:20 बजे।
अमृतसर आगमन 10:45 बजे।
6. ट्रेन नंबर 14633 (अमृतसर–पठानकोट रावी एक्सप्रेस)
लागू तिथि: 19 जून 2026
अमृतसर से समय यथावत।
बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर, दीनानगर और पठानकोट स्टेशनों पर नया समय लागू।
पठानकोट आगमन अब 13:00 बजे।
7. ट्रेन नंबर 54622 (पठानकोट–जालंधर सिटी पैसेंजर)
लागू तिथि: 19 जून 2026
बीच के अधिकांश स्टेशनों पर समय बदला गया।
जालंधर सिटी आगमन समय में कोई बदलाव नहीं।
8. ट्रेन नंबर 74901 (जालंधर सिटी–पठानकोट पैसेंजर)
लागू तिथि: 19 जून 2026
पठानकोट आगमन अब 12:40 बजे।
अधिकांश स्टेशनों पर नया समय लागू।
9. ट्रेन नंबर 74692 (कादियां–अमृतसर DMU)
लागू तिथि: 19 जून 2026
कादियां से प्रस्थान अब 16:00 बजे
बीच के स्टेशनों के समय में संशोधन।
10. ट्रेन नंबर 74664 (अटारी–अमृतसर DMU)
लागू तिथि: 19 जून 2026
अटारी से प्रस्थान 19:10 बजे।
अमृतसर आगमन 19:55 बजे।
11. ट्रेन नंबर 74920 (जालंधर सिटी–होशियारपुर DMU)
लागू तिथि: 19 जून 2026
जालंधर सिटी से प्रस्थान 21:45 बजे।
होशियारपुर आगमन समय में बदलाव नहीं।
12. ट्रेन नंबर 74676 (पठानकोट–अमृतसर DMU)
लागू तिथि: 19 जून 2026
पठानकोट से प्रस्थान अब 19:00 बजे।
छीना स्टेशन तक अधिकांश स्टेशनों पर समय बदला गया।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के कारण यह बदलाव आवश्यक था। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का नया टाइम-टेबल NTES, रेलवे पूछताछ सेवा या IRCTC पर अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

