विजीलैंस ने पूर्व मंत्री आशु, ठेकेदार और कमीशन एजैंट के विरुद्ध पेश किया चालान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 11:20 AM (IST)

चंडीगढ़/लुधियाना (रमनजीत, मेहरा): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, ठेकेदार तेली राम और कमीशन एजैंट कृष्ण लाल के विरुद्ध अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज लुधियाना डॉ. अजीत अतरी की अदालत में चालान पेश कर दिया है।  

पूर्व मंत्री को 22 अगस्त 2022 को आई.पी.सी. की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 12, 13 (2) के अधीन, ठेकेदार तेली राम और अन्यों समेत गुरदास राम एंड कंपनी के मालिक/हिस्सेदारों के खिलाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना में दर्ज एफ.आई.आर. नम्बर 11 तारीख 16-08-2022 के तहत गिरफ्तार किया गया था।उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध विजीलैंस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 173 के अधीन चालान पेश किया है। इस पूरी चालान फाइल में कुल दस्तावेज/संलग्न कागजात 1,556 पन्ने शामिल हैं। इस केस सम्बन्धी आगे की जांच जारी है और बाकी आरोपियों के खिलाफ भी अनुपूरक चालान जल्द पेश किया जाएगा।

Content Writer

Vatika