जल्द हो सकती है बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के VC की नियुक्ति, राज्यपाल को भेजे गए ये पांच नाम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 02:49 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा बाबा फरीद यूनिवर्सिटी हेल्थ एंड साइंस के वाइस चांसलर (वी.सी.) की नियुक्ति जल्द ही की जा सकती है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को 5 सदस्यीय पैनल भेजा है और राज्यपाल जल्द ही विश्वविद्यालय के वी.सी. के तौर पर पैनल में से एक सदस्य के नाम पर मुहर लगा सकते हैं।

यह भी पता लगा है कि जो 5 नाम राज्यपाल को भेजे गए हैं, उनमें पी.जी.आई. के डीन प्रो. राकेश सहगल, पी.जी.आई. परमाणु चिकित्सा विभाग के प्रो. बलजिंदर सिंह, राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला के पूर्व प्रोफेसर के.के. अग्रवाल, चंडीगढ़ जी.एम.सी. एच-32 माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व एच.ओ.डी. प्रो. जगदीश चंद्र और दिल्ली के प्रो. राजीव सूद शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल को पैनल भेजने से पहले मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ की अध्यक्षता वाली समिति ने सभी पांच नामों पर चर्चा की थी।

सभी की सहमति के बाद किसी एक नाम पर निर्णय के लिए फाइल पंजाब के राज्यपाल के पास भेजी गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बाबा फरीद विश्वविद्यालय के पूर्व वी.सी. डॉ. राज बहादुर को औचक जांच के दौरान गंदे गद्दे पर लिटाया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। इस घटना के बाद डॉ. राज बहादुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही विश्वविद्यालय के स्थाई वी.सी. की नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Recommended News

Related News