वाहन चालक Alert! आज घर से निकलने से पहले सावधान, पढ़ें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 02:07 PM (IST)

नाभा (राहुल): देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं होली के त्योहार के मौके पर पटियाला के एस.एस.पी. वरुण शर्मा के दिशा-निर्देश के अनुसार युवा हुल्लड़बाजों और बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ नाभा पुलिस द्वारा शिकंजा कंसा गया और चालान काटे गए। नाभा शहर में ज्यादातर युवा मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग करते दिखे और पुलिस द्वारा भी धड़ाधड़ चालान काटे गए। जहां वाहनों को इंपाउंड किया गया वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा युवाओं को चेतावनी भी दी गई।

इस मौके पर नाभा कोतवाली थाने के इंचार्ज सौरव सभरवाल ने कहा कि SSP पटियाला द्वारा सख्त हिदायतें दी गई हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति होली के त्योहार के मौके पर हुल्लड़बाजी करता है या हुड़दंग मचाता है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। नाभा कोतवाली पुलिस द्वारा होली के त्योहार के मौके पर स्पेशल नाका लगा कर हुल्लड़बाज युवाओं के चालान काटे गए। 

नाभा कोतवाली थाने के इंचार्ज सौरव सभरवाल ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए हमने हुल्लड़बाज युवाओं पर शिकंजा कंसा हुआ है और उनके चालान काटे गए हैं क्योंकि युवा जहां बुलेट के पटाखे मार रहे हैं वहीं मोटरसाइकिल पर 3-3 युवा बैठ कर कानून का उल्लंधन कर रहे हैं। उन्हें समझाया जा रहा है और चालान भी काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह युवाओं को सुचेत कर रहे हैं कि होली के त्योहार के मौके पर वह केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल न करें।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News