विक्की मिड्डूखेड़ा केस में हुआ बड़ा खुलासा, अर्मीनिया के व्यक्ति से जुड़े तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 06:28 PM (IST)

चंडीगढ़: विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस संबंधी सीनियर पुलिस कप्तान जिला एस.एस. नगर सतिंदर सिंह ने आज एक प्रैस नोट जारी कर बताया कि इस कत्ल मामले में थाना मटौर में 168 नंबर केस दर्ज कर दिया था। इस मामले की जांच आई.पी.एस.एस.पी. (डी) हरमनदीप सिंह हांस, पी.पी.एस. गुरचरण सिंह, डी.एस.पी. (डी) एस.ए.एस.नगर की निगरानी में की जा रही थी। इस केस में यह बात सामने आई है कि इस कत्ल के पीछे गौरव पडियाल उर्फ लक्की पडियाल का हाथ है। लक्की इस समय अर्मीनिया में रहता है। पंजाब के कई मामलों में लक्की पडियाल इस समय दविंदर बंबीहा गिरोह को चला रहा है। एस.एस.पी. ने बताया कि विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल के बाद एक फेसबुक पोस्ट में दविन्दर बंबीहा गिरोह ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली थी।

उन्होंने बताया कि जांच दौरान पता चला कि कौशल चौधरी निवासी गांव नाहरपुर रूपा जिला गुरूग्राम, जो अब करनाल जेल में बंद है, ने अपने गिरोह के भगौड़े साथियों का लक्की पडियाल के साथ तालमेल करवाया था। लक्की ने ही 20 जून 2021 को सुखमीत उर्फ डिप्टी निवासी जालंधर का कत्ल कौशल चौधरी के भगौड़े साथी विकास माहले निवासी गांव धनवापुर ज़िला गुरूग्राम और पुनीत शर्मा निवासी जालंधर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर करवाया था। इस संबंधी भी मुकदमा थाना डिवीज़न नंबर 2 जालंधर में दर्ज हुआ था। इस केस में कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जालंधर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था।

एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि लक्की ने ही विक्की मिड्डूखेड़ा का कत्ल कौशल चौधरी ने मनडोली जेल में बंद अमित डागर की मदद के साथ सज्जन उर्फ भोला निवासी बिसान ज़िला झज्जर (हरियाणा) और अनिल उर्फ लट्ठ निवासी ककरोला द्वारका दिल्ली के द्वारा साजिश के अंतर्गत करवाया था। उन्होंने बताया कि कौशल चौधरी और अमित डागर दोनों के प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे और इस केस में कौशल को गिरफ़्तार किया जा चुका है जो इस समय पुलिस रिमांड पर है। उन्होंने बताया कि पूछताछ दौरान इस केस से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आने की संभावना है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News