महिला ने जेठ पर अश्लील हरकतें करने व ससुराल वालों पर लगाएं ये आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 10:03 PM (IST)

लुधियाना  (वर्मा) : पुलिस कमिश्नर के पास घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकियां व जेठ द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाएं थें। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत की जांच करने के बाद थाना वूमैन सैल की पुलिस के ए.एस.आई सुखदेव सिंह ने पीड़िता के पति सुमित अरोड़ा, सास सरोज अरोड़ा,जेठ प्रिंस अरोड़ा के खिलाफ 406,498 ए,506,354 ए धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

पीड़िता पूजा अरोड़ा ने बताया कि उसकी शादी सुमित अरोड़ा निवासी हरचरण नगर नजदीक शिंगार सिनेमा के साथ 20 मई 2013 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उसने बताया कि शादी में मायके वालों ने लाखों रुपए खर्च किए थे, इसके बावजूद मेरे ससुराल वाले और दहेज लाने के लिए मुझे प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल वाले कुछ समय बाद और दहेज लाने की मांग करने लगे। 

पूजा अरोड़ा ने अपने जेठ पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की वह मेरे साथ अश्लील हरकतें करता था जब यह बात मैंने अपने पति, सास, जेठानी को बताई तो उन्होंने कहा कि हमारे घर में यह चलता है। उसके बाद जेठ अपनी हरकतों से बाज नही आया तों वह अपने बेटे के साथ मायके घर वापस आ गई और पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her  

Content Writer

Subhash Kapoor